प•चम्पारण/वाल्मीकिनगर में हेली सर्विस शुरू होने पर सांसद सुनील कुमार नें सोमवार प्रसन्नता व्यक्त की है। सांसद कुमार ने बताया कि इसके लिए वो पिछले दो सालों से लगातार प्रयासरत थे। लोकसभा में सवाल उठाने के बाद 29 जुलाई 2024 को एयरपोर्ट निर्माण के लिए मैं भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की सचिव रुबीना अली मिलकर इसकी पहल की। फिर 06 फ़रवरी 2025 को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन से मिलकर बाल्मीकिनगर हवाई अड्डे को विकसित कर यहाँ से छोटे घरेलू विमान उडाने का अनुरोध किया। लगातार आवाज़ उठाने पर देश के आम बजट 2025-26 में उड़ान योजना के तहत बिहार के छह एयरपोर्ट को घरेलू विमानों के लिए विकसित करने का निर्णय लिया गया जिसमें बाल्मीकिनगर भी शामिल था। 38.64 करोड़ की लागत से इसके टर्मिनल और रनवे निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा निविदा प्रकाशित होने के बाद बाल्मीकिनगर में एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम आरम्भ है। इसी बीच आज से हेली सर्विस की शुरुआत भी हो गयी जिसके तहत 18 जुलाई से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार और रविवार को बाल्मिकीनगर से पटना के लिए उड़ान भी शुरू हो जाएगी जिसका किराया एक तरफ से प्रति व्यक्ति 5000 रूपये निर्धारित किया गया है।
सांसद ने बताया कि अब एयर सर्विस की सेवा स्थानीय लोगों और पर्यटकों को उपलब्ध होगी जिससे बाल्मीकिनगर और चम्पारण में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय नगर विमानन मन्त्री राम मोहन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित केंद्र सरकार व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।















