लौरिया।लौरिया प्रखंड की बरवा काला सिसवनिया पंचायत में सांप के काटने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक के परिवार में मायूसी का माहौल है। मृत गाय के मालिक मुरलीधर मिश्र ने बताया कि उनकी गाय पूरी तरह स्वस्थ थी। बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आसपास के लोगों ने आशंका जताई कि गाय को सांप ने काट लिया है।
काफी प्रयास और उपचार के बावजूद गाय की जान नहीं बचाई जा सकी।मुरलीधर मिश्र ने बताया कि गाय उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन थी। उसकी मौत से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भी पशुपालक के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे पशुओं और लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने तथा आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने की भी मांग की है।


















