Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah9 जुलाई 2026

जनप्रतिनिधियों का इंतजार छोड़ युवाओं ने बदली गांव की तस्वीर, निजी खर्च से शुरू कराई सड़क मरम्मत

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
जनप्रतिनिधियों का इंतजार छोड़ युवाओं ने बदली गांव की तस्वीर, निजी खर्च से शुरू कराई सड़क मरम्मत

पश्चिम चंपारण। जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत बेलसण्डी पंचायत के टिकुल टोला गांव में वर्षों से जलजमाव, बदबूदार सड़क और गंदगी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए अब राहत की उम्मीद जगी है। जनप्रतिनिधियों और सरकारी पहल का लंबे समय तक इंतजार करने के बाद गांव के युवाओं ने खुद आगे बढ़कर अपने निजी खर्च और ग्रामीणों के सहयोग से सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराया है। इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग इसे समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बता रहे हैं।

"गांव की तकदीर बदलने निकले युवा, अपने हाथों से लिख रहे विकास की नई कहानी
"गांव की तकदीर बदलने निकले युवा, अपने हाथों से लिख रहे विकास की नई कहानी

मंगलवार को बेलसण्डी से कुसहवा होते हुए नरकटियागंज जाने वाली मुख्य सड़क पर मरम्मत कार्य की शुरुआत की गई। टिकुल टोला में संजय कुमार के घर से लेकर बोड़हा नदी तक सड़क की मरम्मत का कार्य स्थानीय युवाओं द्वारा कराया जा रहा है। वर्षों से जर्जर सड़क और जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया था। खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को बदबूदार पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता था। आए दिन राहगीर फिसलकर गिर जाते थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता था। स्थानीय युवक अंसारी आलम ने बताया कि ग्रामीणों ने कई बार संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। सड़क पर वर्षों से जमा गंदा पानी आसपास के वातावरण को भी दूषित कर रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि जब किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो युवाओं ने स्वयं जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया।

जहां व्यवस्था हुई बेबस, वहां युवाओं ने दिखाई हिम्मत और नेतृत्व
जहां व्यवस्था हुई बेबस, वहां युवाओं ने दिखाई हिम्मत और नेतृत्व

युवाओं का कहना है कि समाज की समस्याओं का समाधान केवल सरकार के भरोसे छोड़ देने से नहीं होगा। यदि सक्षम लोग आगे आएं तो कई छोटे-छोटे कार्य मिलकर गांव की तस्वीर बदल सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने निजी कोष से सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराया, जिसमें स्थानीय ग्रामीण भी श्रम और सहयोग देकर भागीदारी निभा रहे हैं। समाजसेवी प्रभु भगत ने कहा कि गरीबों की सेवा, जरूरतमंदों की मदद और समाजहित में कार्य करना ही उनके जीवन का सबसे बड़ा संकल्प है। उनका मानना है कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपने गांव और क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल सड़क मरम्मत तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाने का प्रयास भी है। ग्रामीणों के अनुसार, इस कार्य के लिए स्थानीय मुखिया राउत से भी सहयोग मांगा गया था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे भी इस कार्य में अपनी ओर से सहयोग करेंगे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलने से सड़क का कार्य और बेहतर तरीके से पूरा हो सकेगा।

"जनप्रतिनिधि रहे खामोश, युवाओं ने खुद शुरू करा दी सड़क मरम्मत
"जनप्रतिनिधि रहे खामोश, युवाओं ने खुद शुरू करा दी सड़क मरम्मत

ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि यदि हर गांव में इसी तरह जागरूक और जिम्मेदार युवा आगे आएं, तो विकास की कई समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकता है। लोगों को विश्वास है कि सड़क मरम्मत पूरी होने के बाद टिकुल टोला के निवासियों को जलजमाव, गंदगी और बदबू की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन भी पहले की तुलना में काफी सुगम हो जाएगा। यह पहल क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है।

"जनप्रतिनिधियों का इंतजार छोड़, युवाओं ने खुद संभाली गांव की जिम्मेदारी
"जनप्रतिनिधियों का इंतजार छोड़, युवाओं ने खुद संभाली गांव की जिम्मेदारी

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
Bettiah22 जुल॰ 2026

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा

सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने को महापौर ने बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बेतिया। महापौर गरिमा देवी...

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
Bettiah22 जुल॰ 2026

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M

मझौलिया/मंगलवार को प्रखंड के परसा, बहुअरवा, गुदरा एवं बखरिया पंचायतों में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी।बहुअरवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, बैराठपुर मे...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Bagaha22 जुल॰ 2026

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.