प्रखंड के टोला चपरिया एवं बस्ठा पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शिविर में बीडीओ दीपक राम, बीएओ रमेश कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष बबलू कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान एलपीसी, जमाबंदी, म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, भूमि संबंधी मामलों एवं अन्य जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।
बीडीओ दीपक राम ने बताया कि शिविर में प्राप्त अधिकांश मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में बेहद उपयोगी बताया।















