बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के द्वारा ऑपरेशन "नया सवेरा-3.0" के तहत बाल श्रम के बिरुद्ध संयुक्त कार्रवाई, दो बाल श्रमिक मुक्त बगहा दिनांक-11.07.2026 मानव व्यापार, बाल श्रम बंधुवा मजदूरी, रेड लाइट एरिया एवं ऑॉर्केस्ट्रा यूप से पीड़़ित व्यक्तियों की मक्ति, पुनर्वास तथा मानब तस्करों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस जिला बगहा में ऑपरेशन "नया सवेरा- 3.0" चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक-11.07.2026 को श्रम प्रवर्तन विभाग, पुलिस एवं संबंध्ित विमागों की संयुक्त टीम द्वारा एम.एन मीट हाउस, स्टेशन चौक, बगहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम आयु के दो बाल श्रमिकों से कार्य कराए जाने का मामला प्रकाश में आया।
कार्रवाई के दौरान दोनों बाल श्रमिकों को तत्काल कार्यस्थल से मुक्त कराकर विधि अनुसार बाल कल्याण समिति, पश्चिम चंपारण, बेतिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। श्रम 'प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित नियोजक के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम ( प्रतिषेध एवं विनियमन ) अध्विनियम, 1986 (संशोध्वित 2016) की सुसंगत धाराओं के तहत पटखौली थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
पुलिस जिला बगहा द्वारा बाल श्रम, मानव तस्करी एबं बाल अधिकारों के उल्लंघन से संबंध्ित मामलों के विरुद्ध पुलिस जिला बगहा द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलित्त व्यक्तियों के विरुद्ध वि्विसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन से अपील की जाती है कि बाल श्रम अथवा मानव तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल पलिस नियंत्रण कक्ष, बगहा एवं नजदीकी थाना को को जानकारी दें।
















