एन एच 727बगहा बेतिया मुख्य सड़क मार्ग रत्नमाला स्कूल के पास सड़क पर बारिश का पानी करीब नौ इंच जमा हो गया है। जिसके चलते राहगीरो एवं स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पत्रकार के द्वारा वीडियो फोटो लेते समय स्कूली बच्चों ने स्कूल के अंदर जंगला से झांकते हुए कहे कि अंकल आप लोग कुछ करिए हम लोगों को बहुत इस बदबूदार पानी से दिक्कत होती है और आने जाने में कपड़े तक भींग जाते हैं। कारण है कि सड़क पर तेज वाहन चलने से पानी का छींटा तेज मारता है । जिसके चलते स्कूल ड्रेस गंदा हो जाया करता है। रागिरों ने बताया कि जब से एन एच 727 सड़क बना है तब से लेकर आज तक मुख्य नाला नहीं होने से बरसात की पानी सड़क पर जल जमा हो जाया करता है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती है हालांकि कई लोगों ने कहा कि इसके लिए हम लोग जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों को भी इस बात की सूचना दिया है। जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय पदाधिकारी इस बात को लेकर कोई गंभीर नहीं है। मजाकिया लहजे में एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा सांसद विधायक मंत्री जी को तो फीता काटने, जन्मदिन का भोज खाने, तथा शादी विवाह के नेवता से फुर्सत नहीं होती है क्या वे लोग स्थानीय जनता की समस्याओं पर कैसे नजरे टिक सकती है। बस याद जब आती है तो चुनाव सामने होता है।















