आज नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के हरदी टेढ़ा पंचायत अंतर्गत नोनिया टोला चौक पर आयोजित "संडे ऑन साइकिल" अभियान में शामिल हुआ। इस अभियान के अंतर्गत आयोजित बालिकाओं की साइकिल रेस केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी संदेश देने वाला जनजागरूकता अभियान रहा।
बालिकाओं ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ साइकिल चलाकर यह साबित किया कि आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का सामर्थ्य रखती हैं। इस आयोजन ने खेल भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज को फिट इंडिया, स्वच्छ भारत और पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी दिया।
आइए, हम सभी मिलकर खेल को जीवन का हिस्सा बनाएँ, पर्यावरण की रक्षा करें और बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प लें।















