नरकटियागंज । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज के कार्यक्षेत्र में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन एवं सहायक कमांडेंट परिमल मंडल के नेतृत्व में आयोजित रैली में जवानों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली गौनाहा बाजार से सरफरवा, जम्होली से हरकटवा तथा मंडीहा से बखरी चौक तक करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए निकाली गई।
इस दौरान ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ज्ञान सागर कोचिंग सेंटर के प्रधानाध्यापक विजय कुमार, निरीक्षक सामान्य संजीव कुमार वर्मा, उप निरीक्षक सामान्य एम. चौबा सिंह सहित स्कूली छात्र-छात्राएं एवं करीब 100 ग्रामीण शामिल हुए। रैली के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से क्षेत्र का माहौल गूंज उठा।



















