बेतिया के जीएम सीएच में 17जून 2026को समाचार संकलन करने गए पत्रकारों पर जूनियर डॉक्टरों व कर्मियों के द्वारा हमला कर पिटाई कर मोबाइल छीने जाने तथा पॉकेट से पैसा छीनने के एक पखवाड़े बीतने के बाद भी पुलिस प्रशासन के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं करना चिंता की बात है। इसको लेकर जिले प्रत्येक प्रखंडों में पत्रकारों के साथ साथ आम नागरिकों में आक्रोश बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आश्चर्य की बात है कि घटना स्थल पर मौजूद अस्पताल के डेप्युटी सुप्रिटेंडेंटेंट डॉ. डी .एन. मिश्रा डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहेऔर हमलावरों को प्रोत्साहित करते रहे।हैरतअंगेज खबर के सामने बेतिया नगर की पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही। उसी समय पत्रकारों ने नगर थानाध्यक्ष को एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई। तथा नगर थानाध्यक्ष दो दिनों तक प्राथमिकी दर्ज करने से आनाकानी करते हुए डॉक्टरों के आवेदन का इंतजार करते रहे । इस पश्चात पत्रकारों ने डीएम तरनजोत सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक तक पहुंच कर आप बीती बातें बतायी जिसके बाद डीएम ने एक जांच टीम गठित कर मामले का सत्यता की जांच करने भेजा है । अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना किस बात की तरफ संकेत करता है।













