Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah20 जून 2026

पीएम किसान उत्सव दिवस पर पश्चिम चंपारण में उमड़ा उत्साह, 57 संकुल स्तरीय संघों में हजारों किसान और जीविका दीदियाँ कार्यक्रम से जुड़ीं

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
पीएम किसान उत्सव दिवस पर पश्चिम चंपारण में उमड़ा उत्साह, 57 संकुल स्तरीय संघों में हजारों किसान और जीविका दीदियाँ कार्यक्रम से जुड़ीं

बेतिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिले में शनिवार को “पीएम किसान उत्सव दिवस” उत्साह, जागरूकता और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली से किसानों के लिए आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के दोनों कृषि विज्ञान केंद्रों सहित जीविका के सभी 57 महिला संकुल स्तरीय संघों में देखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जीविका दीदियाँ, कृषि कर्मी और ग्रामीण समुदाय के लोग कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों और जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। पीएम-किसान योजना के तहत किसानों के खातों में सम्मान निधि की नई किस्त जारी होने पर प्रतिभागियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने वाला कदम बताया।

प्राकृतिक खेती और किचन गार्डन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते किसान और जीविका दीदियाँ
प्राकृतिक खेती और किचन गार्डन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते किसान और जीविका दीदियाँ

कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने किसानों एवं जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग गुणवत्तापूर्ण बीज, उन्नत कृषि आदानों की खरीद, सिंचाई सुविधाओं के विकास तथा कृषि आधारित आय सृजन गतिविधियों में किया जाना चाहिए। इससे किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और उत्पादन लागत कम करने के लिए संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन बेहद आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा करना, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करना तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देना है।

पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होने पर उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण समुदाय
पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होने पर उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण समुदाय

इस अवसर पर जीविका के युवा पेशेवर कृषि प्रिंस कुमार ने किचन गार्डन की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किचन गार्डन परिवारों को पौष्टिक एवं ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने के साथ-साथ अतिरिक्त आय का स्रोत भी बन सकता है। उन्होंने किसानों और जीविका दीदियों को बीजों के जैविक उपचार, जैविक कीटनाशकों के उपयोग तथा प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल उत्पादन लागत घटाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

57 संकुल स्तरीय संघों में सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनती जीविका दीदियाँ
57 संकुल स्तरीय संघों में सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनती जीविका दीदियाँ

जिले के सभी 57 जीविका महिला संकुल स्तरीय संघों में भी दीदियाँ सामूहिक रूप से कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से जुड़ी रहीं। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने किसान कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम ने किसानों और ग्रामीण महिलाओं को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
Bettiah7 सित॰ 2026

लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी

बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकार...

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
Bettiah7 सित॰ 2026

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर 127 विकास योजनाओं की ई-निविदा जारी की गई है। नगर निगम से लगभग एक वर्ष पूर्व से पारित प्रस्ता...

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
Bettiah5 सित॰ 2026

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया

मंदिर समिति अध्यक्ष व नगर पार्षद रोहित सिकारिया और धर्मपत्नी महापौर गरिमा सिकारिया ने बासुदेव और देवकी बनकर किया जन्मोत्सव को विधि विधान से सम्पन्न बेतिया। नगर के गोपीनाथ पंचायत...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bettiah • शेयर करें

पीएम किसान उत्सव दिवस पर पश्चिम चंपारण में उमड़ा उत्साह, 57 संकुल स्तरीय संघों में हजारों किसान और जीविका दीदियाँ कार्यक्रम से जुड़ीं