.....नौकरी में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया:बीडीओ
बुधबार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सेवानिवृत्त जनसेवक चंद्रमणि शुक्ला ,स्थानांतरित प्रखंड कृषि पदाधिकारी अब्दुल लैश अनवर, जीविका के बीपीएम गुलाम सरवर ,एसडीएम में चयनित मझौलिया के कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार ,आईटी के अरविंद कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, अनामिका कुमारी समेत दो दर्जन कार्यपालक सहायक आदि को सामूहिक रूप से बिदायी देकर सम्मानित किया गया। बिदायी समारोह की अध्यक्षता बीडीओ डॉ. राजीव रंजन ने की।मौके पर अपने अपने संस्मरणों को सबों ने साझा किया।बीडीओ ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृति और स्थानांतरण एक कार्यालय प्रक्रिया है।उन्होंने कहा कि सेफ्टी, सिक्योरिटी ,पंकचुलिटी और सेवाभाव से व्यक्ति आगे बढ़ता है।उन्होंने नम आंखों के बीच बिदायी दी।मौके पर कृषि समन्वयक स्वेनता श्रेया,प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुहशवाहा समेत नवागत कर्मी शामिल रहे।शेरों शायरी की प्रस्तुति से बिदायी समारोह यादगार बना।
















