Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah17 जून 2026

बेतिया: बखरिया पैक्स चुनाव में चाचा-भतीजे के बीच दिलचस्प महामुकाबला, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

Reporter avatar

रिपोर्टर

Sanjeev Kumar TiwariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बेतिया: बखरिया पैक्स चुनाव में चाचा-भतीजे के बीच दिलचस्प महामुकाबला, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

पश्चिम चंपारण: जिले के बेतिया अंतर्गत मझौलिया प्रखंड की बखरिया पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता और कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव को पारदर्शी और भयमुक्त बनाने के लिए मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी गई है। इस चुनाव में कुल 2714 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया शाम 4:30 बजे तक चलेगी, जिसके तुरंत बाद मझौलिया प्रखंड मुख्यालय में वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि रात 8 बजे तक यह साफ हो जाएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।

इस बार बखरिया पंचायत का पैक्स चुनाव पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहां अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला एक ही परिवार के दो सदस्यों के बीच है। वर्ष 2009 से लगातार पैक्स अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज गोपीचंद यादव को उनके ही भतीजे भन्नु यादव ने चुनावी मैदान में खुली चुनौती दी है। भन्नु यादव एक सेवानिवृत्त पंचायत सेवक हैं और उनके चुनाव लड़ने से यह पूरी जंग ‘चाचा बनाम भतीजा’ की हो गई है। दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए मतदान केंद्रों के बाहर डटे हुए हैं।

वहीं, चुनाव को निष्पक्ष रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदाताओं को किसी भी तरह के प्रलोभन से बचाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात पुलिस ने वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांटने की फिराक में घूम रहे अनिल सिंह नामक एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को उसे जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
Bettiah7 सित॰ 2026

लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी

बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकार...

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
Bettiah7 सित॰ 2026

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर 127 विकास योजनाओं की ई-निविदा जारी की गई है। नगर निगम से लगभग एक वर्ष पूर्व से पारित प्रस्ता...

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
Bettiah5 सित॰ 2026

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया

मंदिर समिति अध्यक्ष व नगर पार्षद रोहित सिकारिया और धर्मपत्नी महापौर गरिमा सिकारिया ने बासुदेव और देवकी बनकर किया जन्मोत्सव को विधि विधान से सम्पन्न बेतिया। नगर के गोपीनाथ पंचायत...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bettiah • शेयर करें

बेतिया: बखरिया पैक्स चुनाव में चाचा-भतीजे के बीच दिलचस्प महामुकाबला, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी