Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah7 अगस्त 2026

सफाई कर्मियों की हड़ताल को एटक का खुला समर्थन, जायज मांगें पूरी करे सरकार, नहीं तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष

Reporter avatar

रिपोर्टर

Narendra PandeyREPORTER
लगभग 2 मिनट
सफाई कर्मियों की हड़ताल को एटक का खुला समर्थन, जायज मांगें पूरी करे सरकार, नहीं तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष

बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मियों की 30 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब एटक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का खुला समर्थन मिल गया है। एटक के उप महासचिव एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिमी चंपारण के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों की मजबूरी नहीं, बल्कि सरकार और विभाग की उदासीनता का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मियों के फेडरेशन और यूनियन ने हड़ताल से पहले कई बार सरकार और नगर विकास विभाग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, अल्टीमेटम दिया और

सम्मानजनक वार्ता की मांग की, लेकिन किसी स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी गई। ऐसे में कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।

एटक भी सफाई कर्मियों के मांगों के समर्थन में कूदा फोटो।
एटक भी सफाई कर्मियों के मांगों के समर्थन में कूदा फोटो।

ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक वार्ता करनी चाहिए तथा उनकी सभी जायज मांगों को स्वीकार कर हड़ताल समाप्त कराने की पहल करनी चाहिए। उनका कहना था कि नगर निकायों में स्थायी पद लगातार समाप्त किए जा रहे हैं और उनकी जगह संविदा तथा आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे सफाई कर्मियों का आर्थिक और मानसिक शोषण बढ़ा है। निजी कंपनियों के माध्यम से काम कराने की व्यवस्था में मजदूरों को उनके श्रम का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।

बगहा नगर परिषद कार्यालय के गेट पर सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए फोटो।
बगहा नगर परिषद कार्यालय के गेट पर सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए फोटो।

उन्होंने मांग की कि नगर निकायों में रिक्त स्थायी पदों पर नियमित बहाली की जाए, सभी कर्मियों को सेवा संबंधी वैध सुविधाओं का लाभ मिले तथा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बढ़ती महंगाई के दौर में मजदूरों को सम्मानजनक वेतन और सुरक्षित रोजगार मिलना आवश्यक है।

एटक नेता ने बताया कि हाल ही में आयोजित एटक के राज्य सम्मेलन में भी सफाई कर्मियों की मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एटक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूरी ताकत के साथ सफाई कर्मियों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो संगठन मजदूरों के समर्थन में सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।

इस दौरान एटक की ओर से बेतिया नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मियों के आंदोलन को औपचारिक समर्थन देते हुए सरकार और नगर एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मानजनक समझौता करने तथा कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
Bettiah7 सित॰ 2026

लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी

बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकार...

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
Bettiah7 सित॰ 2026

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर 127 विकास योजनाओं की ई-निविदा जारी की गई है। नगर निगम से लगभग एक वर्ष पूर्व से पारित प्रस्ता...

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
Bettiah5 सित॰ 2026

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया

मंदिर समिति अध्यक्ष व नगर पार्षद रोहित सिकारिया और धर्मपत्नी महापौर गरिमा सिकारिया ने बासुदेव और देवकी बनकर किया जन्मोत्सव को विधि विधान से सम्पन्न बेतिया। नगर के गोपीनाथ पंचायत...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bettiah • शेयर करें

सफाई कर्मियों की हड़ताल को एटक का खुला समर्थन, जायज मांगें पूरी करे सरकार, नहीं तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष