Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah24 जुलाई 2026

CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली का हुआ आयोजन

Reporter avatar

रिपोर्टर

Panchanan singhREPORTER
लगभग 2 मिनट
CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली का हुआ आयोजन

CoP-D (Community of Practice for Demand) कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के नियमित टीकाकरण एवं एमसीपी (MCP) कार्ड के महत्व के प्रति समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत राज मझौवा, प्रखंड बगहा-1 में एक भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मुखिया श्री रुदल मुसहर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के कमल प्लांट से हुआ, जहां माननीय मुखिया श्री रुदल मुसहर ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली कमल प्लांट से प्रारंभ होकर परसौनी चौक होते हुए राधेश्याम उच्च विद्यालय तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने टीकाकरण से संबंधित जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को बच्चों के समय पर टीकाकरण और स्वस्थ भविष्य का संदेश दिया।

News image

रैली के उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुखिया श्री रुदल मुसहर ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण कराना अभिभावकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं तथा मातृ एवं शिशु सुरक्षा (MCP) कार्ड को सुरक्षित रखें, क्योंकि यह बच्चे के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।कार्यक्रम के समापन अवसर पर CoP-D कार्यक्रम की ओर से सभी लाभार्थियों के बीच MCP कार्ड रखने हेतु विशेष झोलों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य MCP कार्ड को सुरक्षित रखना, उसके महत्व के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना तथा अभिभावकों को कार्ड के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर पंचायत के सरपंच, वार्ड सदस्य, सभी आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविकाएं, सीएम जीविका दीदियां तथा बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता उपस्थित रहे। आईसीडीएस विभाग की ओर से संबंधित सुपरवाइजर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में CoP-D के सीनियर मैनेजर श्री मनोज कुमार सिंह, जिला समन्वयक श्री उमेश तिवारी, प्रशिक्षक श्री कृष्ण मुरारी, श्री रामजीत वर्मा, श्री सूरज शुक्ला सहित अन्य टीम सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से समुदाय में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, MCP कार्ड के सुरक्षित रखरखाव तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि सामुदायिक सहयोग से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
Bettiah7 सित॰ 2026

लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी

बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकार...

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
Bettiah7 सित॰ 2026

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर 127 विकास योजनाओं की ई-निविदा जारी की गई है। नगर निगम से लगभग एक वर्ष पूर्व से पारित प्रस्ता...

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
Bettiah5 सित॰ 2026

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया

मंदिर समिति अध्यक्ष व नगर पार्षद रोहित सिकारिया और धर्मपत्नी महापौर गरिमा सिकारिया ने बासुदेव और देवकी बनकर किया जन्मोत्सव को विधि विधान से सम्पन्न बेतिया। नगर के गोपीनाथ पंचायत...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bettiah • शेयर करें

CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली का हुआ आयोजन