बेतिया के लौरिया संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बीडीओ संजीव कुमार, कल्याण पदाधिकारी विकास पटेल, विकास मित्रों,जीविका दीदियों भाजपा नेता प्रदीप मिश्रा एवं प्रखंड कर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मचारी और जीविका दीदियां यात्रा में शामिल हुईं। कलश
संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प
यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर नगर पंचयात के ब्लॉक चौक, प्रभु चौक होते हुए लक्ष्मी नगर पहुंची। वहां राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों ने सामाजिक भेदभाव, कुरीतियों और संकीर्णताओं का परित्याग कर संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं सामाजिक समरसता, प्रेम और बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करती हैं। उनका संदेश मानवता को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सौहार्द कायम करने का है। कल्याण पदाधिकारी विकास पटेल ने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक एकता और भाईचारे को सशक्त बनाया जा सकता है।


















