सोनू सूद से विडिओ कौल पर बात करते पत्रकार।
बड़ी खबर बेतिया से है, जहां बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने बेतिया के पत्रकार मो. मोजीबुल से वीडियो कॉल पर बातचीत की।
दरअसल, बेतिया के बसवरिया निवासी अमजद अली अपने चहेते अभिनेता सोनू सूद से मिलने के लिए बेतिया से मुंबई तक पैदल यात्रा पर निकले थे। लंबी यात्रा के बाद आखिरकार अमजद अली का सपना साकार हो गया और उन्होंने मुंबई में सोनू सूद से मुलाकात की।
इसी दौरान अमजद अली ने वीडियो कॉल के जरिए बेतिया के पत्रकार मो. मोजीबुल की सोनू सूद से बात कराई वही अमजद अली ने मो. मोजीबुल को उनका साथ देने एवं उनका हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद कहा।
सोनू सूद से बातचीत के बाद पत्रकार मो. मोजीबुल ने खुशी जाहिर की। वहीं अमजद अली की पैदल यात्रा और सोनू सूद से मुलाकात की चर्चा अब बेतिया में भी खूब हो रही है।













