----- विधायक सहित अधिकारीयों ने सभी विभागों के स्टाॅलो का लिया जायजा,
राज्य सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में मंगलवार को प्रखंड के गहरी, झाखारा और जगदीशपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन व विद्यालय के प्रांगण में मुखिया अनुपलाल यादव, शाबरा खातुन और मुखिया प्रतिनिधि भोला साह के देख-रेख में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जहां विधायक नारायण प्रसाद सहित अधिकारीयों ने सभी विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाॅल का जायजा लिया। जगदीशपुर में लगे सहयोग शिविर में विधायक नारायण प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को प्रखंड के चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द आम जनता के समस्याओं का समाधान हो सकें। शिविर में पंचायत के लोगो ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन किया। जहां बहुत सी समस्याओं का आंन द स्पॉट निष्पादन किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेयाज अहमद, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, बीपीआरओ सुमीत चौधरी, नाजिर आशिश कुमार, पंचायत सचिव योगेश्वर यादव सहित सभी विभागों के कर्मी मौजूद रहे।।















