Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का  प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah2 जुलाई 2026

पश्चिम चंपारण: छह माह से वेतन नहीं मिलने से भड़के दैनिक वेतनभोगी वनकर्मी, 24 घंटे ड्यूटी का लगाया आरोप

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
पश्चिम चंपारण: छह माह से वेतन नहीं मिलने से भड़के दैनिक वेतनभोगी वनकर्मी, 24 घंटे ड्यूटी का लगाया आरोप

पश्चिम चंपारण। गौनाहा प्रखंड के मंगुराहा वन प्रक्षेत्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी वन कर्मियों ने लंबित वेतन भुगतान और कार्य अवधि को आठ घंटे निर्धारित करने की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। वन कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर वन क्षेत्र पदाधिकारी को आवेदन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो उनका धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। वन कर्मियों का कहना है कि जनवरी 2026 से अब तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। लगातार छह माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारियों के लिए परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

आवेदन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उनसे दिन-रात 24 घंटे कार्य कराया जा रहा है, जबकि विभाग की ओर से ऐसी कोई स्पष्ट या लिखित व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि आठ घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद यदि वे मुख्यालय में मौजूद नहीं रहते हैं तो उन्हें अनुपस्थित दर्ज कर दिया जाता है। इससे कर्मचारियों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

News image

वनकर्मियों ने मांग की है कि विभाग स्पष्ट आदेश जारी कर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की ड्यूटी आठ घंटे निर्धारित करे तथा जनवरी 2026 से लंबित सभी वेतन का जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि जब तक दोनों मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे नियमित कार्य का बहिष्कार करते हुए आंदोलन जारी रखेंगे।

News image

आंदोलन की रणनीति के तहत सभी दैनिक वेतनभोगी वनकर्मी अपने-अपने एपीसी कैंप में उपलब्ध सरकारी सामग्री, जैसे जीपीएस मोबाइल, वायरलेस हैंडसेट एवं अन्य विभागीय उपकरण संबंधित वनरक्षी अथवा वनपाल को विधिवत प्राप्ति रसीद के साथ जमा करेंगे। इसके बाद सभी कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मंगुराहा वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरने पर बैठेंगे।

News image

वनकर्मियों ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया है कि यदि धरना अवधि के दौरान वन क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना, वन अपराध या वन्यजीवों से जुड़ी कोई समस्या उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। उनका कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के कारण अब उनके पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

News image

वनकर्मियों ने बताया कि वे इस संबंध में पूर्व में भी कई बार विभागीय अधिकारियों को आवेदन देकर अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक न तो लंबित वेतन का भुगतान हुआ और न ही कार्य अवधि को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। ऐसे में कर्मचारियों ने एकजुट होकर आंदोलन का निर्णय लिया है। अब देखना होगा कि वन विभाग कर्मचारियों की मांगों पर कितनी जल्द कार्रवाई करता है। यदि समय रहते समाधान नहीं निकला तो इसका असर वन सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय कार्यों पर भी पड़ सकता है।

News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
Bettiah22 जुल॰ 2026

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा

सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने को महापौर ने बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बेतिया। महापौर गरिमा देवी...

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
Bettiah22 जुल॰ 2026

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M

मझौलिया/मंगलवार को प्रखंड के परसा, बहुअरवा, गुदरा एवं बखरिया पंचायतों में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी।बहुअरवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, बैराठपुर मे...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Bagaha22 जुल॰ 2026

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.