आनंद बिहार से चलकर मुजफ्फरपुर जाने वाली डाउन सुपरफास्ट सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान नरकटियागंज में आरपीएफ ने पेंट्रीकार मैनेजर को शराब तस्करी करते पकड़ा है। चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने पेंट्रीकार मैनेजर के केबिन से एक ट्रॉली बैग एक पिट्ठू बैग और एक अन्य बैग में छुपा कर रखे विभिन्न ब्रांडों की 62 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान हरदिया चौक निवासी पेंट्रीकार मैनेजर अजय कुमार के रूप में हुई है। गौरतलब हो कि 11 जून को भी डाउन सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार से पैंट्रीकार मैनेजर और 3 कर्मी को 42 लीटर विदेशी शराब के साथ जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी। अब सवाल उठता है कि पेंट्रीकार की आड़ में शराब तस्करी का ये खेल कब से चल रहा है इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है। एक ही ट्रेन से बार-बार शराब का बरामद होना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे है। जब तक इस पूरे गिरोह और मास्टमाइंड का पर्दाफाश नही होता रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल बने रहेंगे। आरपीएफ कमांडेड ऋतु राज कश्यप ने बताया कि जब्त शराब और गिरफ्तार पेंट्रीकार मैनेजर अजय कुमार को अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना को सुपुर्द किया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड की पहचान करने में जुटी हुई है। जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन से आरपीएफ की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ा, पेंट्रीकार मैनेजर गिरफ्तार..
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
नरकटियागंज से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बदहाल शौचालय और गंदगी पर भड़के एसडीएम, अस्पताल में सर्जरी बढ़ाने का दिया निर्देश
नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण के दौरान गंदगी और बदहाल शौचालय देखकर एसडीएम ने नाराजगी जतायी। उन्होंने प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने...

नरकटियागंज में फिर धराया घूसखोर दरोगा, बिजली केस मैनेज करने के नाम पर मांग रहा था 4 हजार रुपये
नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज में एक बार फिर रिश्वतखोरी का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार शिकारपुर थाना में पदस्थापित दरोगा उपें...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल तिरंगा रैली
नरकटियागंज । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज के कार्यक्षेत्र में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Narkatiaganj • शेयर करें
नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन से आरपीएफ की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ा, पेंट्रीकार मैनेजर गिरफ्तार..










