मझौलिया। स्थानांतरित अंचलाधिकारी राजीव रंजन के सम्मान में स्थानीय एक उत्सव भवन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अंचल कर्मियों ने उनके कार्यकाल को जनहित के प्रति समर्पित बताते हुए सम्मानित किया। समारोह में उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।मौके पर उप प्रमुख नरेश कुमार यादव ,इंस्पेक्टर सह मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार बर्तमान सीओ डॉली कुमारी ,रवि कुमार, अजय कुमार, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार सहित कई अंचलकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













