बगहा/भीतहा। पुलिस के समकालीन अभियान के तहत भीतहा थाना पुलिस नें सोमवार को फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
भितहा थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार नें बताया की,12 जुलाई 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बैरटावा गांव निवासी गिरिजा गोंड (पिता– विजली गोंड) तथा हीरासोती गांव निवासी राजू यादव (पिता– रामबली यादव) एवं महंथ यादव (पिता– महिपाल यादव) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बगहा न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।














