बेतिया के मझौलिया प्रखंड के बेख़बरा बिनटोली गांव के वार्ड नंबर-7 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गये। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक दबंग पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए मझौलिया अस्पताल लाया गया। आरोप है कि यहां भी दबंग पक्ष के लोगों ने अस्पताल के गेट पर पहुंचकर मारपीट की, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


















