मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के पिपरपाती पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब एक महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी,घटना को देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई,इसी दौरान बढ़ईया गांव निवासी असफाक आलम औऱ उसके दोस्तों ने बिना देर किए अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी,उन्होंने तैरकर महिला तक पहुंचते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, ग्रामीणों के सहयोग से महिला को किनारे लाया गया, जिसके बाद उसकी स्थिति सामान्य पाई गई,घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे, प्राथमिक देखभाल के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया,असफाक आलम की साहसिक सूझबूझ और मानवता की मिसाल बने इस कार्य की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की,समय रहते बचाव होने से एक बड़ा हादसा टल गया।













