बेतिया। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में 8 अगस्त 2026 को भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह एवं पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री प्रशांत सौरव, सुशील जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह एवं मनोज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डॉ.
संजय जायसवाल ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। किसानों की खुशहाली और कृषि क्षेत्र का विकास देश के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इस दौरान केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि यंत्रीकरण तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और कृषि को आधुनिक एवं लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसान राष्ट्र के विकास के प्रमुख भागीदार हैं। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री जनार्दन कुशवाहा ने किया। मौके पर कृष्णा पासवान, राकेश पटेल, शिवम कुशवाहा, सीमा माधवगढ़िया, मुकेश राय, नागेंद्र राव, प्रतीक अग्रवाल, राकेश कुशवाहा, आनंद कुमार, मिथिलेश तिवारी, मुन्ना कुमार, अभिनव शाही, चंदू तिवारी, अभिषेक दुबे, नंदू शाह, संतोष राज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















