Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
बगहा29 April 2026

बाइक की मांग को लेकर दामाद ने पत्नी व ससुर से की मारपीट, दोनों घायल

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
1 min read8 reads
बाइक की मांग को लेकर दामाद ने पत्नी व ससुर से की मारपीट, दोनों घायल

नगर थाना क्षेत्र के बनचहरी गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज युवक ने पत्नी और ससुर के साथ मारपीट की। घटना मंगलवार की है।

जानकारी के अनुसार शहर के नारायणपुर निवासी हरीश सहनी अपनी 20 वर्षीय पुत्री फुला कुमारी को ससुराल बनचहरी गए थे। विदा कराने जैसे ही वे अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, दामाद सन्देश साहनी और उसके परिजनों ने बाइक की मांग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दामाद ने अपने ससुर और पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना स्थानीय थाना को देने की सलाह दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं बढ़ गई हैं।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

पूरा archive खोलें
पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में आरोपी राजू खान ने कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बगहा3 May 2026

पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में आरोपी राजू खान ने कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रामनगर के चर्चित संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में शामिल एक आरोपी ने शनिवार को बगहा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी रामनगर के चौघड़िया निवासी औरंगजेब का 45 व...

आर्म्स एक्ट मामले में दो अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष की सजा, 10-10 हजार रुपये अर्थदंड
बगहा29 Apr 2026

आर्म्स एक्ट मामले में दो अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष की सजा, 10-10 हजार रुपये अर्थदंड

अवैध हथियार रखने के मामले में अदालत ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जु...

बगहा में अवैध अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच, कागजात मांगे
बगहा29 Apr 2026

बगहा में अवैध अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच, कागजात मांगे

बगहा में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी लैब और निजी नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी और सिविल सर्जन के निर्देश पर विशेष अभियान...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।