बेतिया/जगदीशपुर।ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर इलाज के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बेतिया-अरेराज रोड स्थित जमुनिया कदम चौक के समीप गुरुवार को रामफल मेमोरियल हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया गया।वरिष्ठ किसान बद्री प्रसाद,जिला पार्षद मनोज कुशवाहा,मुखिया बसंत साह,शंभू कुशवाहा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार कुशवाहा ने कहा कि रामफल मेमोरियल हॉस्पिटल में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को शहरों के बड़े अस्पतालों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।उन्होंने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे ओपीडी सेवा,सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी),दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) विधि से ऑपरेशन समेत आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित उपचार की व्यवस्था की गई है।साथ ही विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा। ताकि लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकें।
अस्पताल के निदेशक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अब इलाज के लिए शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।अस्पताल में लगभग सभी प्रमुख रोगों का उपचार किफायती दरों पर उपलब्ध रहेगा।उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।जिला पार्षद मनोज कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण इलाके में आधुनिक अस्पताल की शुरुआत क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है।इससे मरीजों और उनके परिजनों का समय एवं पैसा दोनों बचेगा। साथ ही शहरों में इलाज के नाम पर होने वाले आर्थिक शोषण से भी लोगों को राहत मिलेगी।उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उद्घाटन समारोह में नौतन के पूर्व प्रमुख मजहर हुसैन,पकडिया पैक्स अध्यक्ष रोहित रंजन वर्मा,सरपंच सुम्मी पासवान,पकडिया मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद,डॉ. बालमुकुंद शर्मा,राधाकृष्ण प्रसाद,मुकेश कुमार पांडे,शंभू प्रसाद कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने अस्पताल परिसर का अवलोकन किया तथा ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में शहर जैसा मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, रामफल राम फल मेमोरियल हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बेतिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने को महापौर ने बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बेतिया। महापौर गरिमा देवी...

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
मझौलिया/मंगलवार को प्रखंड के परसा, बहुअरवा, गुदरा एवं बखरिया पंचायतों में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी।बहुअरवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, बैराठपुर मे...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





