लंबित कांडो की समीक्षा की
बैंकों की सुरक्षा का दिये निर्देश
गोद लेने के बाद दूसरी बार डीआईजी हरकिशोर राय ने गुरुबार को मझौलिया थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांडो का समीक्षा करने के उद्देश्य से यहां आये है।उन्होंने सिरिस्ता, महिला कैदियों के रखने वाले कक्ष, लंबित संचिका, उपस्थिति पंजी आदि का निरीक्षण किया।आर्म्स के साथ धराये सात अपराधियों से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि गोपालपुर,रामगढ़वा समेत अन्य थानो में उनकी आपराधिक गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। डीआईजी के आगमन को लेकर सभी पुलिसकर्मी चुस्त दुरुस्त और वर्दी में दिखे।मौके पर लगभग 25 महिला पुरुष पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।डीआईजी के आगमन के पूर्व से ही एसडीपीओ सदर नंबर 01 थाना में बिराजमान रहे।














