बेतिया।बैरिया थाना क्षेत्र के भीतहा मठिया गांव निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड जवान जितेंद्र प्रसाद का ड्यूटी करके लौटने के बाद मृत्यु हो गई।परिजनों ने बताया कि दोपहर सीने में तेज दर्द उठा इसके बाद उन्हें बेतिया में सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर हृदयघात से मौत होने की बात परिजनों को बताई।
वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंचकर कागजी कार्रवाई करके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।परिजनों ने बताया कि मृतक स्वर्गीय नगीना प्रसाद के पुत्र थे और उनका होमगार्ड नंबर भाग 5496 था।
वह लगभग 28 वर्षों से होमगार्ड में अपनी सेवा दे रहे थे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते थे।मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनको तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उनके निधन से पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। होमगार्ड और पुलिस प्रशासन में मातम छा गया है।ग्रामीणों में शोक का माहौल है।


















