पीएनबी के उप मंडल प्रमुख ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल उपभोक्ता पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी
01 लाख दो हजार का ठोका पेनाल्टी
मझौलिया।ट्रैन मैनेजर और स्टेशन मास्टर की गलती से बिगत 21 अगस्त को दर्जनों रेलवे यात्रियों का वंदे भारत ट्रेन बापूधाम स्टेशन पर छूट गया।पीड़ित यात्रियों में पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय मोतिहारी के उप मंडल प्रमुख दीपक कुमार श्रीवास्तव भी शामिल रहे।उन्होंने टिकट की राशि, मानसिक उत्पीड़न एवं आवश्यक कार्य की क्षति के लिए मुआवजे की मांग की है।उल्लेखनीय है कि बापूधाम मोतिहारी से गोरखपुर तक वंदे भारत ट्रेन संख्या 26501 द्वारा यात्रा करनी थी, जिसका PNR संख्या 6607602310 था।इसके पश्चात उनकी आगे की यात्रा गोरखपुर) से लखनऊ जंक्शन तक ट्रेन संख्या 15007 द्वारा थी, जिसका PNR संख्या 2160666920 था।
श्री श्रीवास्तव के अलावे अन्य यात्री उस निर्धारित स्थान पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। जहाँ सी 01 कोच को आना था। ट्रेन स्टेशन पर आती हुई दिखाई दी, लेकिन निर्धारित स्थान अर्थात प्लेटफॉर्म के प्रवेश बिंदु से लगभग 01 किलोमीटर पहले ही रुक गई।
यात्रियों ने सोचा कि ट्रेन आगे बढ़कर निर्धारित स्थान पर आएगी। इस संबंध में कोई उद्घोषणा भी नहीं की गई कि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए पीछे की ओर उस स्थान तक जाना है। चूँकि ट्रेन के दरवाजों का संचालन ड्राइवर एवं गार्ड द्वारा नियंत्रित किया जाता है, इसलिए ट्रेन को पकड़ने के लिए पीछे की ओर जाना जोखिमपूर्ण हो सकता था। साथ ही, डिस्प्ले पर वही स्थान प्रदर्शित हो रहा था जहाँ ट्रेन सामान्यतः रुकती है।
इसलिए हम वहीं ट्रेन के निर्धारित स्थान पर आने की प्रतीक्षा करते रहे।
इसी दौरान ट्रेन उसी स्थान से चल पड़ी और हमें छोड़कर चली गई। परिणामस्वरूप, श्री श्रीवास्तव तथा अन्य यात्रियों को ट्रेन में सवार होने का अवसर नहीं मिला और हमारी यात्रा बाधित हो गई।
उन्होंने अपनी स्थिति एवं ट्रेन छूट जाने की घटना की ओर गार्ड का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास भी किया, लेकिन गार्ड ने कोई ध्यान नहीं दिया।
इस प्रकार की लापरवाही एवं गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण उन्हें अपनी कनेक्टिंग ट्रेन भी छूट गई तथा लखनऊ में निर्धारित अत्यावश्यक कार्य/असाइनमेंट को पूरा करने में भी नुकसान हुआ।उन्होंने
टिकट की कुल राशि ₹1,255.80 (₹555.40 + ₹700.40) तथा मानसिक उत्पीड़न एवं अत्यावश्यक कार्य के नुकसान के लिए ₹1,00,000/- का मुआवजा की मांग की है।
उनके द्वारा मांगी गई कुल मुआवजा राशि ₹1,01,255.00 (एक लाख एक हजार दो सौ पचपन रुपये मात्र)है।उन्होंने स्टेशन मास्टर मोतिहारी, नेशनल उपभोक्ता हेल्प लाइन पोर्टल और उमंग एप्प पर शिकायत दर्ज करायी है।


















