मझौलिया/मंगलवार को प्रखंड के परसा, बहुअरवा, गुदरा एवं बखरिया पंचायतों में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी।बहुअरवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, बैराठपुर में आयोजित शिविर का उद्घाटन अपर समाहर्ता (एडीएम) डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान तथा मुखिया देवी सहनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुखिया देवी सहनी ने एडीएम को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।एडीएम डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड से कुल 330 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 287 मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कर दिया गया। लगभग 88 प्रतिशत आवेदनों के त्वरित निष्पादन को उन्होंने प्रशासन की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम बताया।बखरिया पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में मुखिया कमल पति देवी तथा उनके पति एकबाली राम ने आगत अथितियों का स्वागत अंग वस्त्र और पौधा भेंट कर किया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह जिला पार्षद दीपु कुशवाहा उपस्थित रहे।बीडीओ डॉ.राजीव रंजन ने कहा कि 'प्रशासन आपके द्वार' अभियान से ग्रामीणों को अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शेष आवेदनों का निस्तारण 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जायेगा।पारसा पंचायत में मुखिया पुतुल ठाकुर ने सहयोग शिविर का संचालन किया और सूबे के सरकार की इस पहल की सराहना की।
मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बेतिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने को महापौर ने बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बेतिया। महापौर गरिमा देवी...

चनपटिया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने दो महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
चनपटिय/मंगलवार को विधान सभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधायक ने बिहार के 391 बुनियादी विद्यालयों, जिनमें सर्वाधिक 43 विद्यालय पश्चिम चंपारण जिले में स्थित हैं, की स्थिति...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





