बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 75.52 लाख की लागत से पांच सार्वजनिक शौचालय और दर्जनभर सार्वजनिक मूत्रालयों का निर्माण के लिए चयनित संवेदकों के लिए कार्यादेश जारी किया गया है। इसको लेकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत नागरिक प्रसाधन सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए विहित प्रक्रिया के तहत चयनित संवेदकों को जारी कार्यादेश के आलोक में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण का निर्देश संबंधित संवेदकों को दिया गया है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि उक्त योजनाओं में वार्ड-15 अंतर्गत विश्वामित्र मार्केट में 9.33 लाख सार्वजनिक शौचालय का निर्माण के साथ ही वार्ड-12 में 9,00,566 सन्त घाट के नजदीक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण और वार्ड-17 अंतर्गत सर्वोदय विद्यालय के सामने 9,86,222 की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य का कार्यादेश नगर निगम से जारी होने को लेकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निर्देशित किया।
वार्ड संख्या 18 में रमना मैदान पार्क में और सामुदायिक भवन के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण इसी प्रकार वार्ड 25 में हजारी पोखरा के पास एवं व्यवहार न्यालय के सामने बड़े नाले के समीप सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण तथा इसी वार्ड के बियाडा गेट के पास सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण कार्य के लिए कुल 15,98,436 की लागत से बनाने की योजनाओं का कार्यादेश जारी किया गया है।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 05 में उत्तरवारी पोखरा के उतरी आट के समीप एवं छावनी ओवर ब्रिज के नीचे और वार्ड 27 अंतर्गत मैनाटांड़ रोड पुल के नीचे तथा वार्ड 08 में नया बाज़ार पुल के उत्तर दिशा में और वार्ड संख्या 17 राज देवड़ी पार्क के उतर बाउंड्री से सटे सार्वजनिक मूत्रालय के निर्माण कार्य पर कुल 15,76,286 की लागत से कार्यादेश सौंपा गया है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 30 शान्ति चौक पुल के (आईटीआई गेट) के पास, इसी वार्ड के जिरात मैदान में और वार्ड 35 बेलदारी चौक मदरसा के पास और वार्ड संख्या 37 वृद्धा आश्रम के पास के साथ ही वार्ड 43 पीपरा बाज़ार के उतर पइन के पास सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण की कार्ययोजना 15,57,981 जारी की गई है।


















