Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
साप्ताहिक जांच परीक्षा में   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया.
साप्ताहिक जांच परीक्षा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया.
न्यूज़ डेस्कखबरें
मझौलिया5 जुलाई 2026

70वीं बीपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों को सांसद ने किया सम्मानित

Reporter avatar

रिपोर्टर

Narendra PandeyREPORTER
लगभग 4 मिनट
70वीं बीपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों को सांसद ने किया सम्मानित

चंपारण फाउंडेशन बेतिया एवं लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के सभागार रविवार को 70 वीं बीपीएससी की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डीएसपी, एसडीएम ,बीडियो , रेवेन्यू ऑफिसर, कार्यक्रम पदाधिकारी आदि पदों पर इस जिले के चयनित अभ्यर्थियों को चंपारण फाउंडेशन की ओर से 'चंपारण शिक्षा रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सभी नव चयनित अधिकारियों को फाउंडेशन की ओर से चंपारण शिक्षा रत्न सम्मान प्रदान किया। सम्मानित होने वाले नवचयनित अधिकारियों में सिमरन कुमारी, रेवेन्यू ऑफिसर, आलोक कुमार बीडीओ, सुमित कुमार राय रेवेन्यू ऑफिसर, कन्हैया कुमार गिरी शिक्षा विभाग में प्रोग्राम ऑफिसर, अभिनव कुमार राव डीएसपी एवं साक्षी कुमारी बीडीओ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजय जयसवाल, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रूपक श्रीवास्तव, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन कुंदन शांडिल्य, ट्रस्टी प्रतोष कुमार झा, कौशल किशोर झा, चंपारण फाउंडेशन के समन्वयक सच्चिदानंद ठाकुर एवं सागर कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सभी चयनित अधिकारियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो, बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नवचयनित अधिकारियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को भी चंपारण फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। सभी अधिकारियों ने अपनी तैयारी एवं सफलता के बारे में अपने-अपने मंतव्य को रखा एवं उपस्थित जनसमूह एवं छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
अपने संबोधन के क्रम में जहां सिमरन कुमारी ने बताया कि यह उनका प्रथम प्रयास ही है और उम्र मात्र 21 साल होने के कारण वह सिवाय रेवेन्यू ऑफिसर किसी अन्य पद के लिए आवेदन करने की हकदार नहीं थी। उन्होंने ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता अर्जित किया है, साथ ही आगे भी उनकी कोशिश रहेगी कि इससे बेहतर पद हासिल कर सकें। वहीं अपने विचारों को व्यक्त करते हुए आलोक कुमार ने अपने माता-पिता एवं पूरे परिवार को सफलता का श्रेय दिया । अपने विचारों को व्यक्त करते हुए सुमित कुमार राय ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है लगातार कड़ी मेहनत और शिक्षकों, अभिभावकों के आशीर्वाद के परिणाम स्वरुप वह यहां तक पहुंचे हैं। सबसे दिलचस्प अनुभव कन्हैया कुमार गिरि ने शेयर किया, उन्होंने बताया कि उनके पिताजी मजदूरी करते हैं, बावजूद इसके उन्होंने कभी भी अपने हौसले को कम नहीं होने दिया। अपनी मेहनत और माता पिता के आशीर्वाद के बदौलत बिना किसी कोचिंग के उन्होंने इस सफलता को अर्जित किया है। डीएसपी पद पर चयनित अभिनव कुमार राव ने बताया कि इससे पहले नौकरी प्राप्त कर जब उन्होंने उसे छोड़ तो उनके पिताजी बहुत दुखी हुए, लेकिन 4 वर्षों की कड़ी और लगातार मेहनत के बाद आज जब वह सफल हुए हैं तो उनके पिताजी के साथ आज उनका पूरा परिवार बहुत ही खुशी महसूस कर रहा है। साक्षी कुमारी ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिवार के प्रोत्साहन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि स्वाध्याय और कड़ी मेहनत के बदौलत बिना किसी कोचिंग के सहारे भी इस तरह की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
मुख्य अतिथि डॉ संजय जयसवाल ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामना देने के साथ-साथ यह संदेश दिया कि आप कहीं भी रहे चंपारण को ना भूले। चंपारण के लिए बेहतर सोचते रहे और आप अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें। किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होने पर नि:संकोच एक अभिभावक के रूप में मुझसे संपर्क कर सकते हैं। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की शिक्षा के बदौलत हीं अपने सभी प्रकार के सपनों को सरकार किया जा सकता है। ऊंचे से ऊंचे पद को एवं सम्मान को हासिल किया जा सकता है। इन सभी मेधावी छात्रों ने आज इस शानदार उपलब्धि को प्राप्त कर हमारे सामने एक उदाहरण रखा है कि गरीब परिवार से आने के बावजूद कम संसाधन होने के बावजूद यदि छात्र छात्राएं बिना किसी बहाने के इमानदारी पूर्वक मेहनत करते रहें तो कोई भी मंजिल पाना मुश्किल नहीं है। आज हम सबों को इन्हें सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
कुंदन शांडिल्य ने अपने संबोधन में सबों को शुभकामना देते हुए आग्रह किया कि आप सभी चंपारण फाउंडेशन एवं चंपारण से जुड़े रहें एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले। चंपारण फाउंडेशन के संयोजक ओमप्रकाश कुशवाहा ने भी सभी नवचयनित अधिकारियों को शुभकामनाएं दे दिया तथा समाज के निचले स्तर पर जो लोग हैं उनके प्रति संवेदनशील रहने का सुझाव किया। कार्यक्रम का मंच संचालन चंपारण फाउंडेशन के समन्वयक सच्चिदानंद ठाकुर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन बामीक बरमकी ने किया।
मौके पर जिला पार्षद दीपू कुशवाहा, भाजपा महामंत्री दिनेश्वर तिवारी, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, अतुल तारा तिवारी तथा चंपारण फाउंडेशन के सदस्य अरविंद मिश्रा, शक्ति नाथ झा, बृजेश राय, आरिफ राजा, अंजली कुशवाहा, अर्पण कुमारी, अनुराग कुमार, चंद्रभूषबण प्रसाद, रंजीत कुमार वर्मा, राजेश कुमार, अनीश मियां, मनीष गुप्ता, डॉ सुरेंद्र राम, एवं लक्ष्य इंटरनेशनलन स्कूल के आलोक कुमार मिश्र बृजेश दुबे अनुराग कुमार आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

मझौलिया

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

मझौलिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

सारी खबरें देखें
साप्ताहिक जांच परीक्षा में   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया.
मझौलिया11 जुल॰ 2026

साप्ताहिक जांच परीक्षा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया.

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अभाविप मझौलिया प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जौ...

केवीके माधोपुर का स्थापना दिवस बना यादगार.
मझौलिया11 जुल॰ 2026

केवीके माधोपुर का स्थापना दिवस बना यादगार.

.....डीएओ ने प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों को किया पुरस्कृत 22 वें स्थापना दिवस पर केवीके माधोपुर में समारोह का आयोजन कर क्षेत्रीय किसानों को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्...

चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने बीपीएससी का  सफल छात्र शुभम कुमार को किया सम्मानित
मझौलिया10 जुल॰ 2026

चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने बीपीएससी का सफल छात्र शुभम कुमार को किया सम्मानित

मझौलिया। 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर डीआईजी ने जिले के रामनगर प्रखंड निवासी शुभम जायसवाल को मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चय...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
Bettiah23 जुल॰ 2026

3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।

बेतिया पुलिस ने मनुआपुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम विवाह...

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
Bettiah23 जुल॰ 2026

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।

पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बैरिया थाना क्षेत्र के हडसरैया वार्ड नंबर-2 में बड़े भाई ने कथित तौर प...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.