बोलेरो सवार दो गांजा तस्कर गिरफ्तार,
बाइक से एस्कॉर्ट कर रहे दो तस्कर भागने में रहे सफल
जब्त गांजा का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपये
गांजा तस्करों में एक रक्सौल का दूसरा आईटीआई बेतिया का
पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिबार की सुबह 7.30 बजे मझौलिया महना पथ के स्वस्तिक लॉज के निकट बोलेरो पर लदा 10 बोरे में रखे 01 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा को जब्त किया।मामले में बोलेरो पर सवार दो गांजा तस्कर गिरफ्तार कर लिये गये।एसएचओ अमर कुमार ने बताया कि गांजा लदा बोलेरो भी जब्त कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बोलेरो का पीछा कर मझौलिया बेतिया पथ के महोदीपुर पंचायत अंतर्गत चैलाभार के मेन रोड स्वस्तिक लॉज के पास गांजा और तस्कर को दबोचा गया।पुलिस ने घटनास्थल को बेरिकेटिंग कर पंचनामा तैयार किया।इस दौरान इस पथ पर घंटो आवाजाही बाधित रहा। जब्त बोलेर्रो का रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 06पी 8646है।बोलेरो को जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।एसएचओ श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में एक पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल के कौड़िहाड चौक निवासी दीपक प्रसाद (25),वल्द पारस साह के रूप में चिन्हित किया गया है जबकि दूसरा तस्कर अजय कुमार( 23)पिता पनालाल पासवान बेतिया आईटीआई चौक का रहनेवाला बताया गया है।पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई में जुटी है।पुलिस को दिये गये इकबालिया बयान में तस्करों ने बताया कि वे रक्सौल से गांजा ला रहे थे और उन्हें यह माल घोंघा के रास्ते चनपटिया में किसी पार्टी को हैंड ओवर करना था।रास्ता मिस कर जाने से वे लोग मझौलिया से पारस पकड़ी नही जा पाये।उन्होंने पुलिस को बाइक से रैकिंग कर रहे दो साथियों का नाम पता और हुलिया बताया है,जिनकी निशानदेही पर पुलिस उनकी धर पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है।मजे की बात यह है कि जिन बोरों में गांजा रखा गया था उसपर मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज का प्रिंट था।तस्कर बड़ी बारीकी से चीनी के बोरा की आड़ में गांजा की तस्करी कर रहे थे।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड अंकित कर गिरफ्तार दोनों तस्करों को जेल भेजा।















