विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी, सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया
चौतरवा।कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चौतरवा थाना पुलिस ने मंगलवार को देर शाम थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाते हुए चार वारंटियों तथा शराब से जुड़े एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया।प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान शराब मामले में आरोपी नीरज साह को गिरफ्तार किया गया। वहीं न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सुरेश राम, दीनानाथ राम, रामशंकर राम एवं हरिहर राम को उनके-अपने ठिकानों से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तथा शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता की सराहना की।















