Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Chautarwa3 जुलाई 2026

वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त, पतिलार वार्ड-8 में सड़क निर्माण से विकास को मिली नई रफ्तार

Reporter avatar

रिपोर्टर

Kshitij RajREPORTER
लगभग 2 मिनट
वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त, पतिलार वार्ड-8 में सड़क निर्माण से विकास को मिली नई रफ्तार

बगहा।प्रखंड क्षेत्र के पतिलार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 में सड़क ढलाई निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। वर्षों से उपेक्षित इस सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, जिसके कारण विशेषकर बरसात के मौसम में आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता था।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों को सबसे अधिक परेशानी होती थी। कई बार लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी या वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ता था। लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे।सड़क ढलाई कार्य पूरा होने के बाद अब लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क बनने से न केवल आने-जाने में आसानी होगी बल्कि पंचायत क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत आवश्यकता होती है और इससे ग्रामीण जीवन पर सीधा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।मुखिया प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक मिश्रा ने सड़क निर्माण कार्य को पंचायत के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता पतिलार पंचायत को एक सुंदर, स्वच्छ, विकसित और सुविधायुक्त पंचायत के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पंचायत के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देना हमारा लक्ष्य है। जनता ने जो विश्वास और जिम्मेदारी हमें दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में पंचायत में और भी कई विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके और पंचायत विकास की नई पहचान बना सके।"
वहीं ग्रामीण सुरेन्द्र दुबे और संजीव दुबे ने सड़क निर्माण कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह सड़क लंबे समय से लोगों की जरूरत थी। बरसात के समय स्थिति काफी खराब हो जाती थी और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क बनने से आम जनता को बहुत राहत मिलेगी। बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होगी, किसानों को अपने कार्यों में मदद मिलेगी और लोगों का आवागमन पहले की अपेक्षा काफी आसान हो जाएगा। पंचायत में इस प्रकार के विकास कार्य होने से लोगों के बीच खुशी और विश्वास दोनों बढ़ा है।"सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पंचायत में विकास के ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे।

News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Chautarwa

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

Chautarwa से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

Chautarwa की सभी खबरें
विवाह के तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Chautarwa19 जुल॰ 2026

विवाह के तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

चौतरवा।बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के सिकटौर गांव में विवाह के महज तीन माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फै...

दहेज की बलिवेदी पर बुझा एक और सुहाग,पतिलार में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव गायब
Chautarwa4 जुल॰ 2026

दहेज की बलिवेदी पर बुझा एक और सुहाग,पतिलार में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव गायब

मायके पक्ष ने दहेज हत्या व साक्ष्य मिटाने का लगाया आरोप,एफएसएल टीम ने शुरू की जांच, पुलिस शव की तलाश में जुटी सास,देवर व देवरानी सहित पांच लोगों को नामजद, त्वरित कार्रवाई की मां...

भाईचारे की अनूठी मिसाल
Chautarwa3 जुल॰ 2026

भाईचारे की अनूठी मिसाल

छोटे भाई की मौत का सदमा नहीं सह सके बड़े भाई,छोटे भाई के वियोग में बड़े भाई ने भी तोड़ा दम,क्षेत्र में भाईचारे की मिसाल बनी दोनों की कहानी पतिलार के कारखाना टोला में दो दिनों के...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Chautarwa • शेयर करें

वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त, पतिलार वार्ड-8 में सड़क निर्माण से विकास को मिली नई रफ्तार