बेतिया।'सरकार आपके द्वार' के तर्ज पर आयोजित किए जा रहे 'सहयोग शिविर' के तीसरे चरण में नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 15 से 22 तक में सहयोग शिविरों का आयोजन मंगलवार को किया गया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया के गृह-वार्ड 17 के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, लाल बाजार में आयोजित शिविर का डीएम तरनजोत सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके डीएम ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के एक एक आवेदक की समस्या के निदान करने का आदेश महापौर गरिमा देवी सिकारिया एवं नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित के उपस्थिति में दिया।
इधर शिविर में पहुंचे प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के सवालों के जवाब में महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप आयोजित हो रहे सहयोग शिविरों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों की समस्याओं के समाधान में जिला और स्थानीय प्रशासन की सजगता सुखद और स्वागत योग्य है। महापौर के पति और क्षेत्रीय नगर पार्षद रोहित कुमार सिकारिया ने अपने वार्ड की जनता के सहयोग शिविर पहुंचे जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित सहित प्रशासनिक टीम तथा जनता जनार्दन के प्रति भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समाजसेवी नवेंदु चतुर्वेदी आदि की सहभागिता महत्वपूर्ण रही














