बगहा पुलिस जिला के ठकराहा की घटना पिछले 23जून की बताई जा रही है। जिसमें ठकराहा गांव वार्ड नंबर 10के स्व. गुलाब ठाकुर के छोटा पुत्र 23वर्षीय ललित ठाकुर गायब हो गया है। इस दौरान माता 58वर्षीय चना कुंवर ने रोते बिलखते हुए कहा कि मेरा बेटा बीए की पढ़ाई करने के साथ साथ बिहार पुलिस के दरोगा की तैयारी में जुट हुआ था। अचानक 23 जून को सायं सात बजे गंडक नदी किनारे बना पार्क में गया और तकरीबन 8बजे के आस पास अपने मोबाइल से मेरे से बात चीत किया। उसके बाद काफी देर तक कोई फोन नहीं आया तो मैने बेटे ललित ठाकुर को फोन किया। परंतु मोबाइल का नंबर ऑफ बता रहा था। अगले दिन से ही परिजनों ने नदी के आस पास कुछ दूर तक किनारे उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कुछ आता पता नहीं चल सका। फिर उसके मित्रों रिश्तेदारों के यहां मेरे बड़ा बेटा जा कर वहां सूचना दी और वहां भी नहीं पहुंचने की उन लोगों ने बताई। बहरहाल ठकराहा थाना में मेरे बेटे ललित ठाकुर की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। तत्पश्चात पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्क के निशानदेही पर पुलिस टीम काफी खोज बिन किया नतीजा सिफर निकला। इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष नरेश कुमार तथा केश के आईओ तुषार कुमार ने इस बाबत बताया कि एक युवक की गुमशुदगी का आवेदन प्राप्त हुआ है तथा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लापता युवक और उनके दोस्तों के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया है। जबकि गुमशुदा ललित ठाकुर का बड़ा सा फोटो इश्तहार के रूप में ठकराहा थाना क्षेत्र सहित गोपालगंज सिवान के प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों के द्वारा चस्पाया गया है। वहीं सोशल मीडिया , प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से पूरे हिंदुस्तान में इसकी पहचान फोटो के साथ प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष नरेश कुमार मो.9031827016 जानकारी साझा कर सकते हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि ललित ठाकुर का फोटो दर्जनों स्थलों पर चस्पाया गया है।
ठकराहा का 23 वर्षीय युवक घर से लापता 18दिन बाद भी कोई सुराग नहीं पुलिस जांच में जुटी।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
बगहा। चौतरवा थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान वकील मिश्रा, पिता अमीन मिश्रा, साकिन पतिलार तथा ठाकु...

मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
18 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार; पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई बगहा। संवाददाता।चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा धांगण टोली में मंगलवार को चुलाई शराब के विर...

बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
बगहा: उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से सटे बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था को लेकर मंगलवार देर शाम उस समय सवाल खड़े हो गए, जब बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने अस्पताल का औचक निरीक्ष...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
ठकराहा का 23 वर्षीय युवक घर से लापता 18दिन बाद भी कोई सुराग नहीं पुलिस जांच में जुटी।











