बेतिया। पश्चिमी चम्पारण के शिक्षा जगत के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। वर्ष 2019 से 2022 तक अपने सफल कार्यकाल से जिले में अलग पहचान बनाने वाले राजन कुमार की पश्चिमी चम्पारण में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के रूप में वापसी हुई है। उनके पुनः पदभार संभालने की खबर से शिक्षकों, शिक्षा कर्मियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में नई उम्मीदें जाग गई हैं।अपने पूर्व कार्यकाल में राजन कुमार ने विद्यालयों के नियमित निरीक्षण,शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार,शिक्षकों की जवाबदेही तय करने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी थी।उनके कार्यकाल में कई विद्यालयों की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला था। प्रशासनिक सख्ती के साथ-साथ सकारात्मक कार्यशैली के कारण उन्होंने शिक्षा विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
राजन कुमार की पुनः नियुक्ति को जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का लाभ एक बार फिर जिले के सरकारी विद्यालयों को मिलेगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र उपस्थिति में वृद्धि, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता को लेकर उनसे काफी अपेक्षाएं हैं।जिले के शिक्षकों और आम लोगों ने उनकी वापसी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पश्चिमी चम्पारण की शिक्षा व्यवस्था नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल स्थापित होगा।
पश्चिमी चम्पारण के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) बने राजन कुमार
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बेतिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने को महापौर ने बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बेतिया। महापौर गरिमा देवी...

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
मझौलिया/मंगलवार को प्रखंड के परसा, बहुअरवा, गुदरा एवं बखरिया पंचायतों में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी।बहुअरवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, बैराठपुर मे...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





