मझौलिया। शनिबार को पंचायत के वार्ड संख्या 04 रेलवे गुमटी के पास सड़क पर बने जानलेवा गढ़े को युवा समाजसेवी मनीष कुमार भाष्कर उर्फ मोनू ने अपने निजी खर्च पर दो टेलर मिट्टी गिरवाया।इतना ही नही खुद कुदाल लेकर राबिस और मिटी को समतल किया।युवक के इस पहल की ग्रामीणों ने सराहा, और इसे जनहित में उठाया गया बड़ा कदम बताया।
जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश और बड़ी वाहनों के आवागमन से गुमटी से लेकर मझोलिया गावं तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया था।किसी जनप्रतिनिधि ने इसे मरम्मत कराने की जहमत नही उठाई।अंततः पूर्व समाजसेवी स्व. सुदामा साह के पुत्र मनीष कुमार ने इस कार्य को अंजाम दिया ,जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।पूर्व में भी इस युवक ने नाला की सफाई कराया था, और सुर्खिया बटोरी थी।युवक मनीष ने बताया कि यह कार्य सेवा भाव से कर रहा है।














