Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
जिले में 183 टी.बी. मरीजों के बीच वितरित की गई पोषण पोटली
जिले में 183 टी.बी. मरीजों के बीच वितरित की गई पोषण पोटली
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha2 जून 2026

बगहा में एसपी का जनता से सीधा संवाद, सहयोग शिविर में सुनीं शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा में एसपी का जनता से सीधा संवाद, सहयोग शिविर में सुनीं शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

बगहा। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस जिला बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ, कटहरा एवं दरदरी पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, भूमि विवाद, सामाजिक मुद्दों तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित मामलों की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी रामानंद कौशल ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वास और सहयोग का मजबूत रिश्ता कायम करना भी है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि समय पर मिली सूचना कई बड़ी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। शिविर के दौरान लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहने की सलाह दी। इस अवसर पर नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान और पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। पुलिस प्रशासन का मानना है कि ऐसे सहयोग शिविरों के माध्यम से न केवल लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा संभव होगा, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सहभागिता का वातावरण भी और अधिक मजबूत होगा।

पुलिस-जनता के बीच बढ़ा भरोसा, नौरंगिया में सहयोग शिविर में पहुंचे एसपी रामानंद कौशल
पुलिस-जनता के बीच बढ़ा भरोसा, नौरंगिया में सहयोग शिविर में पहुंचे एसपी रामानंद कौशल
पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया
पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
Bagaha23 जुल॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
Bettiah23 जुल॰ 2026

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा

नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.