छ:बोरा अवैध लॉटरी समेत कारोबारी बगहा से गिरफ्तार
बगहा।बगहा पुलिस जिला के पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर मुहल्ला में अवैध लॉटरी कारोबार एवं संगठित आर्थिक अपराध चलाने के संबंध में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कारवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से छ:बोरा अवैध लॉटरी भी मिला है। बगहा पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कृष्णा कुमार, पिता-राजदेव कुशवाहा वार्ड संख्या-07, कैलाश नगर निवासी अवैध लॉटरी और संगठित आर्थिक अपराध चलाने का धंधा कर रहा है।त्वरित कार्रवाई करते हुए नेहार भूषण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा के नेतृत्व में DIU टिम एवं पटखौली थाना द्वारा कार्रवाई करते हुए कृष्णा कुमार के विरुद्ध छापेमारी की गई।जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त एक संगठित सिंडिकेट बनाकर अवैध लॉटरी एवं जुआ के कारोबार का संचालन कर रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त के यहां अपराधियों का आना जाना लगा रहता है। जिससे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है तथा स्थानीय लोग भयवश विरोध करने से बचते हैं।















