निरीक्षण कर रहे डाक्टर राजेश सिंह नीरज
बगहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बगहा-1 के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश सिंह नीरज ने शुक्रवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) पतिलार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता तथा कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में सभी स्वास्थ्यकर्मी रोस्टर ड्यूटी के अनुसार अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में अनुशासन एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।














