चौतरवा। संवाददाता। चौतरवा थाना
पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम से जुड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना कांड संख्या 163/26 के बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त बहारन यादव उर्फ लक्ष्मण यादव (48 वर्ष), निवासी करजनिया, परसौनी को रविवार की शाम गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार की दोपहर उसे न्यायालय भेज दिया गया।वहीं, चौतरवा थाना कांड संख्या 66/17 एवं पॉक्सो कांड संख्या 34/18 में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट के आधार पर दो अभियुक्तों साहेब मियां, पिता ठग मियां तथा जाकिर मियां (28 वर्ष), पिता विगा मियां उर्फ लाल मोहम्मद मियां, दोनों निवासी सिसवा, थाना चौतरवा को रविवार की शाम गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को सोमवार की दोपहर माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों एवं न्यायालय से वारंट निर्गत आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।














