बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों एवं अन्य सैरातों की बंदोबस्ती हेतु खुली डाक नीलामी की तिथियां घोषित कर दी हैं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर आयुक्त की ओर से जारी सैरात बंदोबस्ती अधिसूचना के अनुसार खुली बोली की प्रक्रिया आगामी 13, 14 एवं 15 जुलाई को प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी।अधिसूचना के अनुसार महापौर ने बताया कि पहली तिथि को बंदोबस्ती नहीं हो पाने की स्थिति में बंदोबस्ती के लिए 20, 22 और 23 तथा 27 28 तथा 29 जुलाई 2026 की तिथि इच्छुक संवेदकों के लिए निर्धारित की गई है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा जिन सैरातों की बंदोबस्ती की जाएगी, उनमें सागर पोखरा व उत्तरवारी पोखरा नौका परिचालन शुल्क, विभिन्न नगर निगम भूखंडों की बंदोबस्ती, हाट-सरैया, तथा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित सार्वजनिक शौचालय शामिल हैं। इनमें स्टेशन चौक, समाहरणालय परिसर, हरिवाटिका, शहीद पार्क, उत्तरवारी पोखरा, हरिजन टोली, कालीबाग ओपी सहित शहर के विभिन्न वार्डों के सूचीबद्ध सार्वजनिक शौचालयों की शुल्क वसूली का अधिकार भी बंदोबस्ती के माध्यम से दिया जाएगा।
नगर निगम प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया है गया है कि सभी सार्वजनिक शौचालयों की बंदोबस्ती एकमुश्त होगी तथा निर्धारित न्यूनतम सुरक्षित जमा राशि और जमानत राशि के आधार पर ही बोली स्वीकार की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति विस्तृत जानकारी नगर निगम कार्यालय अथवा राज्य सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। जारी बंदोबस्ती प्रक्रिया के बाबत महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि विगत फरवरी 2026 से ही नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी सैरात बंदोबस्ती की प्रक्रिया प्रायः सभी मुख्य और महत्वपूर्ण सैरातों की बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद सार्वजनिक शौचालयों,नौकायन सहित कुछ सैरात संवेदकों की कम भागीदारी के कारण बचे हुए हैं,नगर आयुक्त के द्वारा इसके लिए अनेकों बार निविदा जारी करने के बावजूद सैरातों की बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने के कारण इसकी पहल लगातार जारी है।
नगर निगम के सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक लगेगी खुली बोली : गरिमा देवी सिकारिया
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बेतिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकार...

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर 127 विकास योजनाओं की ई-निविदा जारी की गई है। नगर निगम से लगभग एक वर्ष पूर्व से पारित प्रस्ता...

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
मंदिर समिति अध्यक्ष व नगर पार्षद रोहित सिकारिया और धर्मपत्नी महापौर गरिमा सिकारिया ने बासुदेव और देवकी बनकर किया जन्मोत्सव को विधि विधान से सम्पन्न बेतिया। नगर के गोपीनाथ पंचायत...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bettiah • शेयर करें
नगर निगम के सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक लगेगी खुली बोली : गरिमा देवी सिकारिया










