Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah14 जुलाई 2026

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था रहे चाक-चौबंद, अवैध गतिविधियों पर लगे प्रभावी अंकुश : डीएम

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था रहे चाक-चौबंद, अवैध गतिविधियों पर लगे प्रभावी अंकुश : डीएम

बेतिया। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में एनसीओआरडी (NCORD) से संबंधित जिलास्तरीय समिति एवं भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

News image

बैठक में नो-मैन्स लैंड पर अतिक्रमण, फर्जी आधार कार्ड से जुड़े मामलों की रोकथाम, भारतीय एवं दोहरी नागरिकता के मामलों की जांच, जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी, साइबर फ्रॉड, अवैध दूरसंचार गतिविधियां, म्यूल अकाउंट एवं संदिग्ध बैंक खातों की निगरानी, भारत-नेपाल सीमा पर क्षतिग्रस्त सीमा स्तंभों की मरम्मत, गायब सीमा स्तंभों के पुनर्स्थापन, संदिग्ध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच तथा आर्थिक एवं वित्तीय गतिविधियों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने इन मुद्दों पर की जा रही कार्रवाई और आगे की कार्ययोजना से भी जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्पष्ट कहा कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा, सतर्कता और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की तस्करी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल, जाली भारतीय मुद्रा के कारोबार, साइबर अपराध तथा अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ समन्वित और लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सीमा से जुड़े संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

News image

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नो-मैन्स लैंड पर अतिक्रमण के मामलों की नियमित समीक्षा की जाए। फर्जी आधार कार्ड, संदिग्ध नागरिकता और दोहरी नागरिकता से जुड़े मामलों की गहन जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही साइबर फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, अवैध दूरसंचार गतिविधियों, जाली भारतीय मुद्रा और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन पर विशेष निगरानी रखते हुए संबंधित एजेंसियां प्रभावी कार्रवाई करें। बैठक में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के तहत भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों का समग्र विकास राष्ट्रीय सुरक्षा को भी मजबूती प्रदान करता है, इसलिए सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीमा क्षेत्र से जुड़े सभी संवेदनशील मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में लगातार कार्रवाई जारी रखी जाएगी। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, वन प्रमंडल पदाधिकारी-सह-उप निदेशक वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य प्रमंडल-01 एवं 02, 21वीं, 44वीं, 65वीं एवं 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के समादेष्टा, डीआरडीए निदेशक, सिविल सर्जन, बीएसएनएल के ऑपरेशनल एरिया हेड, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया एवं नरकटियागंज सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
Bettiah22 जुल॰ 2026

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा

सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने को महापौर ने बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बेतिया। महापौर गरिमा देवी...

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
Bettiah22 जुल॰ 2026

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M

मझौलिया/मंगलवार को प्रखंड के परसा, बहुअरवा, गुदरा एवं बखरिया पंचायतों में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी।बहुअरवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, बैराठपुर मे...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Bagaha22 जुल॰ 2026

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.