बेतिया।जगदिशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया चौक पर रामफल मेमोरियल हॉस्पिटल का शुभ उद्घाटन वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार ने फिता काट कर किया। वहीं उन्होंने कहा की गाँव क्षेत्र के लोगों को ईलाज के लिए गांव से शहर की ओर जाना पड़ता था, जो अब इस क्षेत्र के ग्रामीणों को यहाँ अस्पताल खुल जाने से काफी सुविधा मिलेगी। जहाँ बीमारियों को सफल ईलाज सस्ते स्तर में इस अस्पताल के खुल जाने से लोगों को राहत मिलेगी जो एक स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति है। वहीं इस संबंध में उक्त अस्पताल के संचालक डॉ सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया कि विभिन्न प्रकार के गांठ का सफल ऑपरेशन लेजर और दूरबीन पद्धति से किया जायेगा बवासीर और भगंदर का ईलाज तथा गांठ का सफल इलाज अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा की जायेगी। मौके पर डॉ शुभम, आदित्य कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, जिला परिषद मनोज कुमार कुशवाहा, वाल्मीकि प्रेस ट्रस्ट के सचिव निरंकार भास्कर, मुखिया संतोष कुशवाहा, कुशवाहा विकास संघ के अध्यक्ष राधा प्रसाद कुशवाहा, ताज हॉस्पिटल के संचालक, सुरेश प्रसाद, समेत कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी उपस्थित रहे।














