Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
मोहर्रम पर प्रशासन सख्त: रात्रि जुलूस पर रोक, लाइसेंस अनिवार्य; अफवाहों से बचने की अपील
मोहर्रम पर प्रशासन सख्त: रात्रि जुलूस पर रोक, लाइसेंस अनिवार्य; अफवाहों से बचने की अपील
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBettiah22 जुलाई 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Reporter avatar

रिपोर्टर

Kshitij RajREPORTER
लगभग 2 मिनट

मृतका की मां

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप

पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के समीप पुरैना सरेह स्थित अकड़ाहा नदी में बुधवार की सुबह चारा काटने गई दो छात्राओं की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों बच्चियों के असमय निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृत छात्राओं की पहचान बरवा सेमरा घाट पंचायत के ओझा मठिया गांव निवासी शत्रोहन साह की 13 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी तथा दशरथ साह की 12 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ओझा मठिया की कक्षा चार की छात्राएं थीं।परिजनों के अनुसार बुधवार को दोनों छात्राएं विद्यालय नहीं गई थीं। वे गांव के अन्य बच्चों के साथ पुरैना सरेह में चारा काटने गई थीं। इसी दौरान अकड़ाहा नदी के किनारे उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चली गईं। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया। तत्काल एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई।
ग्रामीणों और परिजनों ने काफी देर तक अपने स्तर पर दोनों बच्चियों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की और दोनों छात्राओं के शव नदी से बाहर निकाले।घटना को लेकर परिजनों ने एसडीआरएफ टीम के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद टीम लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। यदि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो जाता तो संभवतः दोनों बच्चियों की जान बचाई जा सकती थी।घटना के बाद पूरे ओझा मठिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के समुचित इंतजाम करने तथा बारिश के मौसम में संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी की मांग की है। वहीं पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर जलाशयों के आसपास बरती जाने वाली सावधानी और त्वरित बचाव व्यवस्था की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

News image
News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
Bettiah22 जुल॰ 2026

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा

सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने को महापौर ने बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बेतिया। महापौर गरिमा देवी...

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
Bettiah22 जुल॰ 2026

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M

मझौलिया/मंगलवार को प्रखंड के परसा, बहुअरवा, गुदरा एवं बखरिया पंचायतों में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी।बहुअरवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, बैराठपुर मे...

चनपटिया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने दो महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
Bettiah22 जुल॰ 2026

चनपटिया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने दो महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

चनपटिय/मंगलवार को विधान सभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधायक ने बिहार के 391 बुनियादी विद्यालयों, जिनमें सर्वाधिक 43 विद्यालय पश्चिम चंपारण जिले में स्थित हैं, की स्थिति...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Bagaha22 जुल॰ 2026

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.