नरकटियागंज अनुमंडल के सिकटा प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर स्थित एक निजी विवाह भवन में आयोजित श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं स्मरण पक्ष जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सोमवार को केंद्रीय कोयला एंव खान्न मंत्री सतीश चंद्र दूबे नें बेतिया जिला भाजपा कार्यकर्तागण को सम्बोधित किया।
मंत्री नें संबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिंतन, संगठन के प्रति उनके समर्पण तथा "राष्ट्र प्रथम" के उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। वहीं श्री दूबे नें काहा की भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प का सशक्त वाहक है।
इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार,पश्चिम चंपारण के माननीय सांसद संजय जायसवाल,नौतन विधायक माननीय नारायण प्रसाद, नरकटियागंज विधायक माननीय संजय पांडेय, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह तथा संगठन के सम्मानित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित समर्पित कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे नें कहा की,आप सभी के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा ने विश्वास और भी दृढ़ किया कि सबके सहयोग से विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को अवश्य साकार करेंगे।
















