नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण): नरकटियागंज प्रखंड के बेलवा साठी गांव में नदी का मलबा जमा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी से निकला मलबा लंबे समय से गांव के आसपास जमा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों के अनुसार मलबा हटाने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे जलनिकासी भी बाधित हो रही है और आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से शीघ्र मलबा हटवाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और संभावित जलजमाव की समस्या से बचा जा सके।















