Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का  प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
मधुबनी प्रखंड के खोतहवा में 10+2विद्यालय के पुस्तकालय भवन का प्रमुख विजया सिंह ने किया उद्घाटन
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah4 जुलाई 2026

पश्चिम चम्पारण की गौनाहा पंचायत बनी स्वच्छता मॉडल, कचरे से कमाई और ODF Plus का बनाया नया रिकॉर्ड

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
पश्चिम चम्पारण की गौनाहा पंचायत बनी स्वच्छता मॉडल, कचरे से कमाई और ODF Plus का बनाया नया रिकॉर्ड

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के गौनाहा प्रखंड की गौनाहा पंचायत ने ग्रामीण स्वच्छता के क्षेत्र में ऐसा मॉडल विकसित किया है, जिसकी चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) को प्रभावी ढंग से लागू कर पंचायत ने न केवल गांवों को स्वच्छ बनाया है, बल्कि कचरे को आय के स्रोत में बदलने का भी सफल उदाहरण प्रस्तुत किया है। बेहतर प्रबंधन, जनभागीदारी और पंचायत की सतत निगरानी के कारण गौनाहा अब अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

महादलित एवं भूमिहीन परिवारों की सुविधा के लिए निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर
महादलित एवं भूमिहीन परिवारों की सुविधा के लिए निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर

गौनाहा पंचायत के सभी 17 वार्डों में एक-एक स्वच्छता कर्मी की तैनाती की गई है। ये कर्मी प्रतिदिन पंचायत के 2,656 घरों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करते हैं। घरों से एकत्रित कचरे को वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU) तक पहुंचाया जाता है, जहां जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग कर वैज्ञानिक तरीके से उसका निष्पादन किया जाता है। पंचायत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक जैविक कचरे से तैयार की जा रही उच्च गुणवत्ता वाली खाद है। इस खाद का उपयोग वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट परिसर में विकसित आकर्षक मिनी गार्डन में किया जा रहा है। वहीं प्लास्टिक और अन्य अजैविक कचरे का पुनर्चक्रण कर सजावटी एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार की जा रही हैं। "कचरे से कंचन" की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि ग्रामीणों को संसाधनों के पुनः उपयोग का संदेश भी दे रही है।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के साथ-साथ पंचायत ने तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर भी समान रूप से ध्यान दिया है। पंचायत क्षेत्र में 114 सोख्ता गड्ढों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा सभी वार्डों में नालियों का जाल बिछाया गया है, जिससे घरों से निकलने वाले गंदे पानी का समुचित निस्तारण हो रहा है। इस व्यवस्था से जलजमाव की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है और गांवों का वातावरण पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक बना है।

'कचरे से कंचन' पहल के तहत तैयार सजावटी एवं उपयोगी सामग्री का प्रदर्शन।
'कचरे से कंचन' पहल के तहत तैयार सजावटी एवं उपयोगी सामग्री का प्रदर्शन।

स्वच्छता सुविधाओं को सभी वर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत में दो सामुदायिक स्वच्छता परिसर (सीएससी) भी बनाए गए हैं। इनका लाभ विशेष रूप से महादलित एवं भूमिहीन परिवारों को मिल रहा है। इससे खुले में शौच की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है और पंचायत के सभी गांव ODF Plus की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। गौनाहा पंचायत ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। जैविक खाद की बिक्री और नियमित स्वच्छता शुल्क के माध्यम से पंचायत अब तक लगभग 61 हजार रुपये का राजस्व अर्जित कर चुकी है। इस राशि का उपयोग स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किया जा रहा है।

जैविक कचरे से तैयार खाद से विकसित आकर्षक मिनी गार्डन, बना लोगों के आकर्षण का केंद्र
जैविक कचरे से तैयार खाद से विकसित आकर्षक मिनी गार्डन, बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

गौनाहा पंचायत की सफलता यह साबित करती है कि यदि योजनाओं का सही क्रियान्वयन, जनसहभागिता और स्थानीय स्तर पर प्रभावी नेतृत्व मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता का स्थायी मॉडल विकसित किया जा सकता है। आज यह पंचायत पश्चिम चम्पारण ही नहीं, बल्कि बिहार की अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बन चुकी है। ग्रामीण स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन का यह मॉडल भविष्य में कई पंचायतों के लिए मार्गदर्शक साबित हो सकता है।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के बाद वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में अपशिष्टों का पृथक्करण करते स्वच्छता कर्मी
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के बाद वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में अपशिष्टों का पृथक्करण करते स्वच्छता कर्मी

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
Bettiah22 जुल॰ 2026

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा

सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने को महापौर ने बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बेतिया। महापौर गरिमा देवी...

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
Bettiah22 जुल॰ 2026

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M

मझौलिया/मंगलवार को प्रखंड के परसा, बहुअरवा, गुदरा एवं बखरिया पंचायतों में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी।बहुअरवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, बैराठपुर मे...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
Bagaha22 जुल॰ 2026

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.